कार सवार युवक से अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद
BOL PANIPAT : 2 सितम्बर 2022, थाना समालखा पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान सीता राम कॉलोनी में एक कार सवार युवक को अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुमित निवासी जौरासी खास समालखा पानीपत के रूप में हुई।
थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया समालखा चौकी पुलिस की एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान सीताराम कॉलोनी में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक सफेद रंग की होंडा अमेज कार आई। पुलिस टीम को सामने खड़ा देखकर कार सवार युवक ने वापिस मोड़कर भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर तत्परता से कार्रवाही करते हुए मौके पर ही कार को रूकवाकर चालक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुमित पुत्र रमेश चंद्र निवासी जौरासी खास समालखा पानीपत के रूप में बताई। तलाशी ली तो युवक की पेंट की जेब से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुआ। अवैध देसी पिस्तौल को खोलकर चैक किया तो एक जिंदा कारतूस मिला।
इंस्पेक्टर सुनील ने बताया पूछताछ में आरोपी सुमित ने बताया वह करीब 6 महीने पहले हथवाला के नजदीक यमुना पर नहाने के लिए गया था। वहा पर उसे यूपी निवासी एक अज्ञात युवक मिला। उक्त देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस उस युवक से साढ़े 3 हजार रूपए में खरीदा और घर ले आया।
इंस्पेक्टर सुनील ने बताया बरामद अवैध देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस व कार को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी सुमित के खिलाफ थाना समालखा में आर्म्स एक्ट के तहत मूकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments