हत्या की आशंका व्यक्त कर कुनबे के लोगों ने दोबारा शव विच्छेदन की मांग की।
BOL PANIPAT : मतलौडा थाने के पास राजू (36) निवासी गांव नारा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया व मामले में 174 की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया था। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगे थे परन्तु कुनबे के कुछ लोगों ने (जो रिश्ते में मृतक के चचेरे भाई व चाचा लगते है) मृतक की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए मेडिकल बोर्ड द्वारा दोबारा से पोस्टमार्टम की मांग की। परिजनों का कहना है कि मृतक को मौत से पहले ही आशंका थी कि उसकी हत्या हो सकती है। कुछ दिन पहले उसने परिजनों से अपनी जान को खतरा बताया था। कुनबे के लोगों का कहना है कि मृतक राजू और आरोपियों का पहले से कोई झगड़ा चल रहा था। हो सकता है इसी वजह से उसकी हत्या की गई हो । परिजनों ने मृतक के सगे भाई-भाभी व एक अन्य पर हत्या करने की आशंका व्यक्त की है।
देर शाम परिवार वालों की मांग पर पुलिस शव को मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाने के लिए दोबारा पानीपत के सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। मौके पर डीएसपी प्रदीप कुमार ने भी पहुंच कर परिजनों से बातचीत की। बताया जा रहा है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम दोबारा रविवार को हो सकता है।

Comments