Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


विकासशील समाज सरकार का आईना है: सूरजभान कटारिया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 4, 2022 Tags: , , , , ,

समाज की संस्थाओं में विकास के लिए नहीं आने दी जाएगी धन की कमी: सूरजभान कटारिया

BOL PANIPAT । राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार से रविवार को भाजपा अनुसूचित विभाग के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं डॉ आंबेडकर फाउंडेशन के सदस्य सूरजभान कटारिया ने मुलाकात कि और कहा है कि विकासशील समाज सरकार का आईना होता है। हमारी देश की नमो सरकार और प्रदेश की मनो सरकार का उद्देश्य समाज में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति को कायम करना है। सूरजभान कटारिया आज प्रात यहां लोक निर्माण विश्राम गृह में जिलेभर के एकत्रित अनुसूचित समाज के लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच हरियाणा के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार और सूरजभान कटारिया की विश्राम गृह में शिष्टाचार बैठक के दौरान सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई।

सूरजभान कटारिया ने कहा कि समाज में समता, समानता व समरसता के लिए हमें एकजुट सभी वर्गों के साथ तालमेल बनाकर कार्य करना होगा तभी हमारा समाज तरक्की कर सकता है। उन्होंने कहा कि समाज के जो संस्थाएं हैं धर्मशालाएं हैं या दूसरे भवन स्थान है उनके विकास कार्यों में राज्य सरकार व केंद्र सरकार से कोई धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कि हमें सरकार के साथ संवाद करना चाहिए और विवाद करने से बचना चाहिए। बैठक से पूर्व कटारिया ने विश्राम गृह के पीछे अनुसूचित समाज की भूमि का निरीक्षण भी किया। जहां आज अनुसूचित समाज के लोगों ने सामाजिक समरसता के कार्यक्रम का आयोजन किया हुआ था।

जिसमें उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि हमें बाबा साहब की शिक्षाओं शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो को अपने जीवन में अपनाकर कार्य करना चाहिए। जिसमें मुख्य रुप से नेमपाल, तिलक राज पुनिया, देशराज पुनिया, राममेहर चालिया एडवोकेट, दलबीर रंगा सहित सैकड़ों व्यक्तियों ने भाग लिया। लिया। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक वीरेंद्र सिंह ढूंल, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार, जिला सिविल सर्जन जयंत आहूजा, तहसीलदार प्यारे लाल रंगा, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, पूर्व नायब तहसीलदार सुरजभान भोरिया,आजाद पुनिया, रोहतास डाबरा, राधेश्याम, पूर्व सरपंच सज्जन कुमार, दिलीप चंद पूनिया, ओमप्रकाश, धर्मपाल ग्रोवर, बालकिशन, नरेश कुमार, राजपाल, सतवीर बामणिया, दलबीर कटारिया, विजेंद्र कालखा, जगदीश, गुलाब शाहपुर, रामवीर, तिलक राज सभरवाल आदि उपस्थित रहे।

Comments