Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


इस बार धूमधाम व नए आकर्षण के साथ मनाया जाएगा दशहरा : भीम सचदेवा 

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 4, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : श्री राम दशहरा कमेटी बरसत रोड, पानीपत एक सामान्य बैठक आज पानीपत के नूरवाला स्थित हर्ष गार्डन, में प्रधान  भीम सचदेवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । सर्व प्रथम कमेटी के सदस्यों के दिवंगत परिजनों की आत्मा के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ बैठक को शुरू किया गया । प्रधान भीम सचदेवा ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दशहरा पर्व सैक्टर 13-17 के हुडा ग्राउंड में 5 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जाएगा ।
महासचिव सुभाष  गुलाटी ने बताया कि दशहरा पर्व पर दोपहर को गणेश  पूजन के लिए डाॅ दिनेश  वशिष्ट , रामा हस्पताल, गोयल परिवार, सांसद संजय भाटिया, प्रमोद विज शहरी विधायक, सुरेन्द्र रेवड़ी समाज सेवी मुख्य अतिथि होंगे। सांयकाल में माननीय उपायुक्त पानीपत, पुलिस अधीक्षक पानीपत, महीपाल ढांडा, विधायक ग्रामीण पानीपत, राजीव जैन, प्रवीन मुंजाल, राज कुमार अरोड़ा, विजय जैन पार्षद वार्ड नं 26, किन्नर साधना मुख्य अतिथि होंगे ।
स्वागत कमेटी में मेयर अवनीत कौर,  पार्षद  अनीता परूथी  पार्षद   अनिल बजाज,  पार्षद पवन गोगलिया,  पार्षद  अंजली शर्मा आदि रहेंगे ।
वरिष्ट उपप्रधान जुगल अहूजा ने बताया कि महावीर स्वरूप अपना पंजीकरण बजाज पेन्ट्स बरसत रोड चुंगी, आनन्द फर्नीचर नूरवाला अड्डे पर करवा सकते हैं ।
मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन ने बताया कि पुतले बनाने का कार्य आगरा के मशहूर कारीगरों को दे दिया गया है ।      
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रधान भीम सचदेवा, महा सचिव सुभाष  गुलाटी, संरक्षक मनोहर लाल शर्मा, राजकुमार जैन, सुनील चोपड़ा, वरिष्ठ  उपप्रधान जुगल अहूजा, उपप्रधान राजेन्द्र ग्रोवर, मीडिया प्रभारी सुनील थम्मन हरीश अरोड़ा, सह सचिव गुलशन शर्मा, यश माटा, राकेश आनन्द, विपिन बजाज, प्रचार मन्त्री सोम नाथ मदान, चन्द्र आर्य, अमर मिगलानी, प्रबन्धक जयभगवान ग्रोवर, लाजपत मल्होत्रा, सह प्रबन्धक अशोक  कालड़ा आडिटर रमेश सतीजा, सदस्य बिन्नी अरोड़ा, मदन लाल मजोका, यशपाल चौधरी, मुनीष  मखीजा, गुलशन ग्रोवर, महेन्द्र खतरी, हरीश खतरी, भीमसैन, ख़ुशी राम वधवा, अशोक आनन्द, बी.डी वधवा, भारत गुलाटी, कमल बजाज, हीरा मल्होत्रा, लखन हुड़िया, कृष्ण  मल्होत्रा, यशपाल कक्कड़, राजू पुरी बजाज, सुरेश  काठपालियां, राजेन्द्र पोपली, चमन गुूलाटी, प्रवीन अरोड़ा, नरेन्द्र शर्मा, सुनील शर्मा, मंजीत पांचाल, मनोज ढींगड़ा, ओम प्रकाश ममता, रविन्द्र खन्ना, विक्रम कुमार आदि उपस्थित थे ।

Comments