Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


रबी कृषि मेला 13-14 सितंबर को एचएयू हिसार में आयोजित किया जायेगा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 5, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT ,  5 सितंबर। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि चौ. चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13-14 सितंबर को कृषि मेला (रबी) का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष मेले का विषय जल संरक्षण होगा। मेले में जिले के किसान भाग लेकर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि में जल संरक्षण के लिए उपयुक्त प्रौद्योगिकीयों की जानकारियां ले सकते हैं। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि इस मेले में किसानों को विभिन्न कृषि कार्यों के लिए उपयुक्त मशीनों, यंत्रों एवं उनकी कार्य प्रणाली के साथ इन मशीनों की कीमत तथा इनके निर्माताओं की भी जानकारी मिल सकेगी। मेले में उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी तथा फसल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
उपायुक्त ने बताया कि मेले में किसानों को विश्वविद्यालय के अनुसंधान फार्म पर वैज्ञानिकों द्वारा उगाई गई खरीफ फसलें दिखाई जाएंगी तथा उनमें प्रयोग की गई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। किसानों की कृषि, पशुपालन तथा गृह विज्ञान संबंधी समस्याओं का समाधान करने के लिए मेले के दोनों दिन प्रश्रोत्तरी सभाएं आयोजित की जाएंगी। मेला स्थल पर मिट्टी, सिंचाई जल व रोगी पौधों की वैज्ञानिक जांच करवाने की किसानों को सुविधा मिलेगी।
जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. वजीर सिंह ने बताया कि यह मेला बालसमंद सडक़ मार्ग पर विश्वविद्यालय के गेट न. 3 के सामने अनुसंधान फार्म पर लगाया जाएगा। मेले में किसानों को विश्वविद्यालय की ओरसे सिफारिश की गई रबी फसलों के उन्नत बीज तथा बायोफर्टिलाईजऱ के अतिरिक्त कृषि साहित्य उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके लिए मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी बीज एजेंसियों के सहयोग से बिक्री काउंंटर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया किसानों के मनोरंजन के लिए दोनों दिन हरियाणावी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। मेले में बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषिमशीनें व यंत्र निर्माता कंपनियां भी भाग लेंगी।      
जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. वजीर ने बताया कि कृषि मेले में लगने वाली एग्रो-इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लगाये जायेंगे शुरू की जा चुकी है। प्राइवेट कंपनियों को स्टॉल पहले आओ,पहले पाओ के आधार पर आवंटित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया इस बार किसानों की सुविधा के लिए उनके बैठने हेतु वाटर प्रूफ पंडाल होगा। प्रदर्शनी क्षेत्र में पक्के रास्तों का निर्माण किया गया है और मेला स्थल की सुरक्षा केलिए चार दिवारी, प्रकाश व जल निकासी की व्यवस्था की गई है।      
उन्होंने बताया कि हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हर साल सितंबर में कृषि मेला आयोजित करता है जिसमें हरियाणा तथा पड़ोसी राज्यों से हजारों किसान भाग लेते हैं। इस मेले में एग्रो-इंडस्ट्रियल प्रदर्शनी भी लगाई जाती है जिसमें हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय,लुवास तथा हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त विभिन्न कृषि निविष्टों तथा फार्म मशीनरी बनाने वाली कंपनियां भी भाग लेकर अपनी तकनीकी प्रदर्शित करती हैं।

Comments