बाल जाटान में बने अस्थाई कोविड अस्पताल से इंटरलॉकिंग ईंट चोरी. केस दर्ज.
BOL PANIPAT : मतलौडा 10 सितंबर(कविता), खंड के गांव बाल जाटान की पंचायती जमीन में बने अस्थाई कोविड अस्पताल से इंटरलॉकिंग टाइलें चोरी करने का मामला सामने आया है । खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मतलौडा ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि
कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बाल जाटान गांव की पंचायती जमीन पर 500 बैड का अस्थाई कोविड अस्पताल बनाया गया था । अस्पताल के अंदर सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई गई थी । कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने के बाद लगभग 3 महीने बाद अस्थाई कोरोना अस्पताल को हटा लिया गया था । परंतु सड़कों पर इंटरलॉकिंग टाइलें ऐसे ही लगी रही । जिसकी देखरेख के लिए सुरक्षा गार्ड लगाया रखा है । गत दिवस की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क को उखाड़ कर इंटरलॉकिंग टाइलों को एक डम्पर में भरा जा रहा था । सुरक्षा गार्ड रामफल गाड़ियों की आवाज सुनकर गाडियों की ओर गया तो जेसीबी और डम्पर इंटरलॉक टाइलें वंही उतार कर मौके से फरार हो गए ।
थाना सदर प्रभारी रामनिवास ने बताया कि अस्थाई कोविड अस्पताल से इंटरलॉकिंग टाइलें चोरी करने के मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है ।

Comments