CBI ने रेड की।भविष्य निधि संगठन जिला कार्यालय के कमिश्नर को 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
BOL PANIPAT :सेक्टर 6 स्थित कर्मचारी भविष्य निधि संगठन जिला कार्यालय पर गुरुवार को CBI ने रेड की। टीम ने विभाग के कमिश्नर IRS अमित नैन निवासी सोनीपत को 50 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि कमिश्नर ने पानीपत के एक व्यक्ति से उसका फंड निकालने की एवज में लाखों रुपयों की डील की थी। जिसकी पहली किस्त 50 हजार लेता पकड़ा गया।
चंडीगढ़ से करीब 3 गाड़ियों में सवार 12 सदस्यीय टीम दोपहर करीब 12 बजे टीम यहां पहुंची। उसके बाद लगभग 6 घंटे कार्यालय के भीतर कार्रवाई चलती रही। CBI ने रिश्वतखोर कमिश्नर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ज्ञात रहे कि CBI को पिछले काफी समय से लगातार पानीपत EPFO डिपार्टमेंट में घपलेबाजी की शिकायतें मिल रही थी। 2 दिन पहले मिली लिखित शिकायत में लाखों रुपए का हेरफेर होने के बारे में जानकारी दी गयी थी ।

शिकायत के अनुसार विभाग का कमिश्नर शिकायतकर्ता के खाते का फंड निकालने में बार-बार गलतियां कर रहा है। गलती ठीक करके फण्ड निकलवाने की एवज में लाखों रुपयों की मांग की जा रही थी। शिकायत के अनुसार गुरुवार को 50 हजार देने की डील फाइनल हुई थी ।
CBI की टीम इस शिकायत पर लगातार नजर बनाए हुए थी। आज CBI टीम पानीपत पहुंची और करीब 6 घंटे कार्यवाही करते हुए कार्यालय के पिछले 6 महीनों के रिकॉर्ड को खांगला व सभी दस्तावेजों को चेक किया गया। शिकायतकर्ता के खाते को भी खंगाला गया। इस दौरान बड़ा गड़बड़ झाला सामने आया है। CBI टीम की जांच में शिकायत में दी गई आरोप सही साबित हुए। साथ ही अधिकारी रिश्वत लेता हुआ भी रंगे हाथ धर दबोचा। अब सीबीआई मामले की आगामी कार्रवाई करेगी।

Comments