Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


अंग्रेजी विभाग द्वारा आयोजित करवाई गई वाद-विवाद प्रतियोगिता

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 12, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT – सोमवार 12 सितबंर 2022, आर्य कॉलेज में अंग्रेजी विभाग द्वारा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कररवाया गया। प्रतियोगिता का विषय “नेशनल एजुकेशन पोलिसी में अंग्रेजी अनिवार्य होनी चाहिए या नहीं  रहा”। प्रतियोगिता में कॉलेज के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में 10 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी को नेशनल एजुकेशन पोलिसी के पक्ष में बताकर अपने विचार प्रकट कर कहा कि अंग्रेजी एक वैश्विक भाषा है और इसे बचपन से ही पढ़ाया जाना चाहिए। अगर कोई विषय बचपन से नही सिखाई जाता तो वो आगे चलकर मुश्किलें खडी कर देता है। तो वहीं इसके विपरीत 10 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी को इसके विपक्ष में बोलते हुए कहा कि हमें विदेशी भाषाओं के बजाए मातृ भाषा का समर्थन करना चाहिए, क्योंकि अधिकतर लोग अभी भी अंग्रेजी भाषा को समझने में असमर्थ है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता जी ने अंग्रेजी विभाग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा सिंह को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी साथ ही उन्होनें बताया कि अंग्रेजी एक ऐसी भाषा है जिसे संसार के सभी लोगों द्वारा आसानी से समझा जा है इसलिए हम इसे एकता की भाषा भी कह सकते है।

 इस अवसर पर डॉ. मीनल ,डॉ. सोनिया सोनी, सुमन सिंगला, अकरम,सुधी, ज्योति, एकता  और श्रृति मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (पक्ष) में बी. ए. द्वितीय वर्ष कि छात्रा दिव्यांशी तथा (विपक्ष) में प्रथम स्थान  एम.ए. तृतीय वर्ष कि छात्रा रचना ने प्राप्त किया व बी. ए. प्रथम वर्ष की छात्रा नैंसी श्रेष्ठ वक्ता रही।

Comments