Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


डी.ए.वी.पुलिस पब्लिक स्कूल में पेरेंटिंग पाथवेज का किया आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 16, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी० ए० वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार दिनांक 16-11-2024 को नर्सरी से दूसरी कक्षा के छात्रों के लिए पेरेंटिंग पाथवेज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर किंडरगार्डन विंग के नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। इसी दौरान कक्षा तीसरी से पाँचवीं के छात्रों ने खेल दिवस प्रतियोगिता के अंतर्गत 3- लैग रेस, बल्लून बैलेंसिंग रेस, हुला हुप रेस, कोन रेस, क्रैब रेस, स्किपिंग रोप, लेमन रेस आदि खेलों का आनंद उठाया।पेरेंटिंग पाथवेज कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले सभी अभिभावकों का हार्दिक अभिनंदन किया। तत्पश्चात अभिभावकों ने नन्हे-मुन्नों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम का आनंद उठाया। छात्रों ने स्वागत गीत, लघुनाटिका एवं समूह नृत्य द्वारा सभी अध्यापकों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या जी ने कहा इस कार्यक्रम को आयोजित करने का हमारा उद्देश्य यह था कि आरंभ से ही शिक्षा के मूलभूत आधार के प्रति अभिभावकों को जागरूक किया जाए और अभिभावक एवं अध्यापक एक-दूसरे के विचारों को जानकर छोटे-छोटे बच्चों का आधार मज़बूत बना पाएँ। सभी ने बच्चों के कार्यक्रम एवं स्कूल की कार्यप्रणाली की खूब सराहना की। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने सभी का तह दिल से धन्यवाद किया और अनुरोध किया कि समय-समय पर आधुनिक शिक्षा में होने वाले परिवर्तनों की तरफ़ जागरूक रह कर प्रयोगात्मक एवं क्रियात्मक शिक्षा पर ज़ोर दिया जाए ताकि हमारे नन्हे-मुन्ने शिक्षा के प्रत्येक पहलू को प्रत्यक्ष रूप से ग्रहण कर अपना सर्वांगीण विकास कर पाएँ। 

Comments