ई रिक्शा चालकों से जबरन वसूली करने वाले गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 12 सितम्बर 2022, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने ई-रिक्शा चालकों से जबरन वसूली करने वाले गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमन, बिट्टू व विक्की निवासी हरिनगर व कृष्ण निवासी सैनी कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को रामस्वरूप चौक के पास से गिरफ्तार किया।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया पूछताछ में गिरफ्तार चारों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर ई-रिक्शा चालकों से जबरन वसूली करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से पर्ची बुक व वसूली गई नगदी में से बचे 150 रूपए बरामद कर चारों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
ई-रिक्शा चालक गंगाराम कॉलोनी निवासी श्यामलाल की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज है :
थाना पुराना औद्योगिक में गंगाराम कॉलोनी निवासी श्यामलाल ने शिकायत देकर बताया था की वह रामस्वरूप चौक से बस अड्डा तक ई-रिक्शा चलाता है। 10 सितम्बर की सुबह करीब 9 बजे वह ई-रिक्शा को लेकर कच्ची फाटक के पास पहुंचा तो 4 लड़के वहा पर कई ई-रिक्शा चालकों को रोके हुए थे व उनकी 20-20 रूपये की पर्ची काट रहे थे। आरोपी लड़कों ने उसकी भी जबरन पर्ची काटने की कोशिश की उसने पर्ची कटवाने से इंनकार कर दिया। इस पर चारों आरोपी लड़कों ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में श्यामलाल ने चारों आरोपियों के नाम का खुलाशा अमन पुत्र रणधीर, बिटटू पुत्र रमेश व विक्की पुत्र रोहताश निवासी हरिनगर व कृष्ण पुत्र दयानंद निवासी सैनी कालोनी पानीपत के रूप में करते हुए बताया था कि आरोपियों ने धमकी दी है की प्रतिदिन 20 रूपए वसूली नही दी तो जान से मारकर रोड पर फैक देगे। श्यामलाल की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 387,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments