20 सितम्बर को होगा जिला में मोबाईल वितरण कार्यक्रम: उपायुक्त
शेष बचे नम्बरदारों को दिए जाएंगे मोबाईल फोन
BOL PANIPAT , 14 सितम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश सरकार की ओर से आगामी 20 सितंबर को नम्बरदारों के लिए जिला में मोबाइल वितरण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसको लेकर उपायुक्त सुशील सारवान द्वारा सभी सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि पानीपत, मडलौडा, इसराना, समालखा और बापौली तहसील के अधिकतर नम्बरदारों को मोबाइल वितरित किए जा चुके हैं। इसी कड़ी में आगामी 20 सितम्बर को लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित कांफ्रेंस हॉल में शेष बचे 85 नम्बरदारों के लिए जिला प्रशासन द्वारा मोबाईल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इन नम्बरदारों में पानीपत तहसील के 16, मडलौडा के 21, इसराना के 15, समालखा के 12 और बापौली तहसील के 21 नम्बरदारों को मोबाइल दिए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि नम्बरदारों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें मोबाइल प्रदान करने का निर्णय लिया गया था जिसके अंतर्गत जिला के कुछ नम्बरदारों को पहले मोबाईल दिया जा चुका है बाकि शेष बचे नम्बरदारों को अब मोबाइल दिया जाएगा।
9 हजार रूपये तक का दिया जाएगा मोबाईल-डीसी
डीसी सुशील सारवान ने बताया कि इस योजना के तहत नम्बरदारों को 9 हजार रूपये तक का मोबाईल दिया जाएगा। इसके लिए नोकिया, सैमसंग और लावा कम्पनी को अधिकृत किया गया है।

Comments