राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया
BOL PANIPAT , 15 सितंबर। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत गुरूवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय, महराना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को उनके अधिकारां के प्रति जागरूक करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ’ज्योति ने कहा कि बच्चें आने वाले समय में देश की पहचान बनेंगे। माँ-बाप व गुरूजनों का नैतिक दायित्व बनता है कि वे बच्चों के अंदर नेतृत्व प्रदान करने वाले संस्कार डाले। इससे देश तो महान बनेगा ही समाज में फैली बुराईयों पर भी अंकुश लगेगा।
सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति ने मिशन वात्सल्य के तहत चल रही स्कीमों की भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की अनेक ऐसी योजनाएं है जिनका लाभ बच्चों को सीधे तौर पर मिल रहा है। हम जागरूक होकर ही इन योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
मिशन वात्सल्य के तहत चल रही स्पोंसरशिप स्कीम की जानकारी देते हुए ज्योति ने बताया कि जो बच्चें कमजोर हैं व आर्थिक स्थिति के कारण बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं। वे भी इस स्कीम का लाभ उठा सकते है व अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते है। उन्होंने बच्चों को चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098 व उनकी सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में भी जानकारी दी।
शिविर में स्कूल के मुख्याध्यापक सुरेश व माध्यमिक स्कूल की मुख्य अध्यापिका नीला रानी ने भी अपने संबोधन में बच्चों के अधिकारों पर प्रकाश डाला व बताया कि बच्चों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना चाहिये व नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिये। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है। पोषण माह के तहत आयोजित किये गये इस शिविर में करीब 200 बच्चों ने भाग लिया।

Comments