श्री राधा कृष्ण मन्दिर मेन बाजार के पावन प्रांगण में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ।
BOL PANIPAT (15 सितम्बर) पितृपक्ष के पावन उपलक्ष्य में श्री जी रसिक बिहारी सेवा संकीर्तन के तत्वावधान में श्री राधा कृष्ण मन्दिर, मेन बाजार, के पावन प्रांगण में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन आज पहले आज भव्य कलश शोभायात्रा आज मन्दिर से निकाली गई। जो शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई कथा स्थल पर पहुँची। कथा का शुभारम्भ सुनील सोनी, पार्षद ने दीप जलाकर किया। तत्पश्चात कथा करते हुए वृन्दावन से पधारी भागवत रसिक परम श्रद्धेय देवी श्री हरिवर्षा कौशल जी महाराज ने भागवत की महात्म्य बताते हुए कहा कि भक्ति कैसे प्राप्त की जाती है। उन्होंने भक्ति कैसे उत्पन्न हुई इस विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्ति के दो पुत्र थे ज्ञान और वैराग्य। लेकिन वृन्दावन में आकर भक्ति तो युवा हो गई लेकिन उनके पुत्र वृद्ध हो गए। तत्पश्चात भक्ति माता ने इसका निराकरण नारद जी से पूछा, नारद जी ने भागवत कथा के श्रवण का महत्त्व बताया। जिसके बाद ज्ञान और वैराग्य पहले की तरह युवा हो गए व भक्ति रानी भक्तों के दिलों में विराजमान हो गई। इस अवसर पर पं. अरविन्द भारद्वाज, तन्नू भारद्वाज, रोहित सिंगला, प्रीति सिंगला, आकाश सिंगला, काजल पोपली, राजेन्द्र पोपली, जगन्नाथ गोयल, विमल गोयल, दीपक गोयल, सुमित शर्मा, हरीश चुघ आदि उपस्थित थे।

Comments