Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्री सत् जींदा कल्याणा आश्रम मंदिर में वार्षिक उत्सव के अंतिम दिवस पर हवन यज्ञ  व भंडारे का आयोजन किया 

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at January 25, 2026 Tags: , , ,

 BOL PANIPAT : श्री सत् जींदा कल्याणा आश्रम मंदिर में चल रहे तीन दिन के वार्षिक उत्सव के अंतिम दिवस पर  श्री श्री 1008 महंत श्री जमना दास जी के आशीर्वाद से  महंत श्री खुशहाल दास जी के पावन सानिध्य मे हवन यज्ञ से शुभ आरंभ हुआ। तत्पश्चात सत्संग से महंत खुशहाल दास जी पानीपत की जनता को फिर से निहाल कर दिया।गुरु महाराज जी ने बताया कि सत्संग का असली लाभ तब है जब हम उसे अपने जीवन में उतारे। कर्म करें और  फल ना मिले ऐसा हो नहीं सकता बहुत ही सुन्दर भजन स्वास  पर नियंत्रण करना जिसने सीख लिया उसने जीवन जीना सीखा लिया । स्वास से ही मन पर भी नियंत्रण सम्भव है। बहुत ही सुन्दर भजन महाराज जी द्वारा ऐसा वर दे दो गुण गणन करूँ तेरा ,भक्ति हो शक्ति हो अज्ञान को दूर करो।
 प्रधान सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि हर वर्ष गुरु जी केआशीर्वाद से हम  सब इतना विशाल समागम करने में समर्थ हो पाते हैं।ब्रह्म भोज में लगभग 200 ब्राह्मण को प्रसाद पाया एवं सबको आशीर्वाद दिया। आज भी लगभग 6000 लोगों को अमृतुल्य प्रसाद
पवाया जा रहा है। सचिव राहुल तनेजा ने बताया कि  हमारे मंदिर में हर वर्ष संगत को देखते हुए सत्संग हॉल छोटा पड़ रहा है सभी सेवादार ने इसमें भी अपना सहयोग राशि के लिए नाम लिखवाया । गुरु महाराज जी के आशीर्वाद  से नव निर्माण जो कि जल्दी शुरू होने वाला है इसके इलावा लगभग पूरा होने वाला है । दशहरा कमेटी सनौली रोड के प्रधान रमेश माटा ने अपनी पूरी टीम के साथ गुरु महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया!तीन दिन के उत्सव में सभी शहर वासियों ने अपनी उपस्थिति के साथ साथ सेवा में भी बढ़ चड कर भाग लिया।आज भी सत्संग उपरांत भंडारे की व्यवस्था बहुत सुन्दर से की गई। आज के दिन मुख्य रूप से जो उपस्थित रहे शिव कुमार आहूजा, सोमनाथ आहूजा जय दयाल तनेजा अशोक तनेजा,अमित तनेजा ,सुरेश मालिक,दिनेश जौहर, राज कुमार जौहर, सहगल जी,सुभाष छाबड़ा,ललित आहूजा,दीपक आहूजा,  मोहिंदर खुराना ,कमल कांत, चमन लाल,सुरेश मदान, सुरेन्द्र बत्रा,मोहिंदर खुराना, भरत,कृष्ण आहूजा, उपस्थित रहे।

Comments