Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


रैडक्रास कार्यालय परिसर में हाईजिन किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 सितंबर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उपायुक्त एवं जिला रैडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष सुशील सारवान के निर्देशानुसार रैडक्रास कार्यालय परिसर में हाईजिन किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता रैडक्रास सचिव कुलबीर मलिक ने की। उन्होंने 25 गरीब और असहाय महिलाओं को किट प्रदान की।
उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार यह किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है ताकि आमजन को स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिले। रैडक्रास संस्था का उद्ेश्य गरीब और असहाय लोगों की सहायता करना है। कोरोना महामारी में भी रैडक्रास संस्था ने विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर लोगों की सहायता की थी। भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस मौके पर रैडक्रास के उपअधिक्षक विनोद कुमार, सुदेश, संदीप इत्यादि मौजूद रहे।

Comments