Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बीएलओ के लिए ई-पत्रिका लॉंच की गई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 सितंबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ के लिए ई-पत्रिका लॉंच की गई है। यह डिजिटल द्विमासिक बीएलओ ई-पत्रिका में ईवीएम वीवीपेट  प्रशिक्षण, आईटी अनुप्रयोग, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, मतदान केन्द्रों पर स्वीप गतिविधियां, जागरूकता कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस जैसे विषयों को शामिल किया गया है। यह ई-पत्रिका अंग्रेजी, हिन्दी तथा क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। इसके लिए बीएलओ ट्वीटर पर ऐटदारेटईसीआईस्वीप और गरूड़ा के माध्यम से ईसीआईस्वीपडॉटएनआईसीडॉटइन/ईबुक/बीएलओईपत्रिका पर लिंक के माध्यम से पढ़ सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इसके लिए 14 सितम्बर को इंडिया हैबीबेट सेंटर नई दिल्ली में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान लॉंच किया गया था जिसमें राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और सीईओ के कार्यालयों से 350 बीएलओ द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाग लिया गया। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बीएलओ से बात भी की गई थी।

Comments