यह जीत भारत के प्रत्येक छात्र की जीत- इनसो
BOL PANIPAT :-आज छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) के वरिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष बलराज देशवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र जैलदार ने बताया की सत्ता के अंहकार मे डूबी भाजपा सरकार की हार हुई है युवा व छात्रों के जज्बे को सलाम है और जो सत्ता मे बैठे लोग जिद्द पर अड़े हुए थे उन्हे आज झुकना पड़ा है
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला के नेतृत्व मे इनसो लगातार जंतर मंतर में छात्रों के साथ धरने पर बैठी थी और इनसो ने जिला स्तर पर प्रदर्शन पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौपे थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी

Comments