Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने जिला स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल के नाम का परचम लहराया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 17, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत 8 सितंबर 2022 से 14 सितंबर 2022 तक होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भिन्न-भिन्न खेलों में भाग लिया और अपनी मेहनत व लगन से स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा
सिन्हा ने 16 सितंबर 2022 शुक्रवार को विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई दी और स्मृति चिह्न एवं प्रशंसा पत्र
देकर सम्मानित किया।

फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत 14 वर्षीय, 17 वर्षीय एवं19 वर्षीय आयु वर्ग के लड़कों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनमें से 16 छात्र राज्य स्तर के खेलों के लिए चुने गए। बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत 14 वर्षीय, 17 वर्षीय एवं 19 वर्षीय आयु वर्ग के लड़कों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बास्केटबॉल खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत 17 वर्षीय आयु वर्ग की लड़कियों ने द्वितीय और 19 वर्षीय आयु वर्ग की लड़कियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 13 लड़कियाँ राज्य स्तर के खेलों के लिए चयनित की गई। कबड्डी खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतीक ने प्रथम एवं नितिन, प्रिंस, ईशा और गुरजीत द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 12वीं कक्षा का प्रिंस राज्य स्तरीय खेलों के लिए चुना गया। रेसलिंग के अंतर्गत मोहम्मद सदीक ने द्वितीय, वंश मान ने शूटिंग में प्रथम ,बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल एवं माता-पिता का नाम रोशन किया।

वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में सार्थक और मुस्कान एवं बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता में नैतिक राज्य स्तरीय खेलों के लिए चुने गए। एथलेटिक के अंतर्गत रूद्र ने दो स्वर्ण पदक हांसिल किए और राज्य स्तरीय खेलों के लिए चुना गया। स्केटिंग खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत बच्चों ने 5 स्वर्ण पदक एवं 3 रजत पदक हांसिल किए। ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत छात्रों ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक हांसिल कर जीत का परचम लहराया। स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने सभी प्रतिभागियों की हौंसला अफजाई की और कहा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना भी बच्चे के लिए बहुत आवश्यक होता है। इससे हमारा शारीरिक एवं मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही बच्चों में सहयोग की भावना एवं जीवन में आगे बढ़ने की लालसा का भी विकास होता है। जिसकी सामाजिक जीवन में अहम भूमिका होती है इसलिए सभी बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Comments