पानीपत डिपो की दो बसों की जोरदार टक्कर.
-ड्राईवर सहित दर्जनों सवारियां गंभीर रूप से घायल
BOL PANIPAT : सनौली (प्रीति शर्मा), पानीपत हरिद्वार रोड पर दोपहर के समय सनौली खुर्द थाने के सामने पानीपत डिपो की दो बसों की जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दर्जनों सवारियां ड्राईवर सहित गंभीर रूप से घायल हो गई। बसों की भिड़ंत होने के कारण चारों तरफ हा-हाकार मच गया। मामले की सूचना सनौली थाना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस मौके पर पंहुची और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में पंहुचाया। वहीं पर एक बस का ड्राईवर गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पर दूसरी बस के ड्राइवर को भी चोटें आई। भिड़ंत का मुख्य कारण सनौली हरिद्वार रोड पर निर्माण कार्य के चलते रोड वन-वे हो जाने के कारण बस को एक रोड पर होने और बारिश के चलते अचानक से एमरजैंसी ब्रेक लगाना रहा। जिससे बस अनियित्रिंत होकर दूसरी बस से टकरा गई।

पानीपत से शामली और शामली से पानीपत आ रही थी बसें
पानीपत डिपो से एक बस पानीपत से शामली की ओर जा रही थी, वहीं पर दूसरी बस शामली से पानीपत की ओर आ रही थी, दोनों बस सनौली थाना के पास जैसे ही आमने सामने पंहुची तो शामली से पानीपत आ रही बस के ड्राइवर ने एमरजैंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे बस अनियिंत्रत होकर बारिश के कारण दूसरी बस से जा टकराई। गनीमत रही कि इस दौरान दर्जनों से ज्यादा सवारियां घायल हो गई, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं पर घटना को लेकर पुलिस ने भी मौके पर पंहुचकर कार्रवाई शुरू की।

अफरा -तफरी का बना माहौल
बसों की भिड़ंत होने के बाद रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चारों ओर से स्थानीय निवासी सवारियों को की सहायता के लिए दौड़े। उन्होंने आनन-फानन में दोनों बसों की सवारियों को नीचे उतारा और जो घायल थे, उनको तुंरत अस्पताल के लिए रवाना किया गया। वहीं पर जिनकों हल्की चोंटे आई उन्होंने निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाया।
रोडवेज जी.एम. भी पंहुचे घटना स्थल पर
बसों की भिड़ंत की सूचना मिलते ही पानीपत रोडवेज जी.एम. कुलदीप जांगड़ा मौके पर पंहुचे। वहीं पर अस्पताल में जाकर सवारियों का हाल चाल जाना। उन्होंने कहा कि बसों को काफी नुकसान हुआ हैं वहीं पर गनीमत रही कि किसी सवारी की जान नहीं गई।
-एमरजैंसी ब्रेक लगाने का कारण नहीं चला पता
रोडवेज जी.एम. कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि एक ड्राईवर की हालत गंभीर है जो कि शामली से पानीपत वाली बस पर था, उक्त ड्राइवर ने एमरजैंसी ब्रेक लगाए हैं जिससे बारिश के कारण बस असंतुलित हो गई और दूसरी बस से टकरा गई, जबकि दोनों बसें अपनी-अपनी साइड में थी। ड्राइवर के घायल होने के कारण एमरजैंसी ब्रेक लगाने का कारण अभी पता नहीं चला हैं।

Comments