Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


जाम की स्थिति को लेकर उठाये जाएंगे उचित कदम: संजय भाटिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 27, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT ,27 सितंबर। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में सांसद संजय भाटिया ने नगर में रोजाना लगने वाले जाम को लेकर गंभीरता दिखाई व इस जाम से जनता को कैसे राहत दिलाई जा सके इस विषय पर विचार विमर्श कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि जीटीरोड़ के कुछ हिस्से में जाम की ज्यादा स्थिति सवेरे शाम ज्यादा बनती है। शीघ्र ही इसका समाधान किया जायेगा। इस पर कार्य  करने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि इसको लेकर कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। उपायुक्त ने बताया कि जनता को भी जागरूक होना  जरूरी है। इसके लिए सभी सामुहिक प्रयास करें। प्रशासन अपने लेवल पर बेहतर करने का प्रयास करे।  

Comments