एलईडी के माध्यम से ग्रामीणों ने उत्साह व उमंग पूर्वक सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन.
-सरकारी योजनाओ का लाभ लेकर लोग दे रहे जीवन को नई दिशा- महिपाल
-मोदी सरकार की गारंटी, हर समस्या का होगा समाधान
-लोगो की समस्याओ का किया मौके पर समाधान
BOL PANIPAT ,12 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शुक्रवार को काबडी व कचरोली मे बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पानीपत ग्रामीण विधानसभा विधायक महिपाल ढांडा ने कहा कि हर नागरिक को आत्म निर्भर बनाना है। सरकार सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। गांव काबड़ी मे संचार गाड़ी के माध्यम से ग्रामीणों ने उत्सव व उमंग पूर्वक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र युवा दिवस पर लाइव संबोधन सुना।

विधायक महीपाल ढाडा ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा की देश के युवाओं के पास हुनर की कमी नही है। युवा आगे बढ़ रहे हैं व दूसरो को भी आगे बढ़ा रहे हैं ।सरकार ने युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने को लेकर अनेक योजनाएं प्रारंभ की है जिनका युवाओं को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि किसान देश के रीड की हड्डी है ।किसानों के जीवन को सुगम बनाने को लेकर सरकार गंभीर है।उन्होंने कहा की जन संवाद में प्राप्त होने वाली हर समस्या का समाधान होगा। भारत के अंदर वो क्षमता है जिस से दुनिया में शांति की स्थापना की जा सकती हैं । जी 20 जैसे सफल आयोजन ने दुनिया को भारत की ताकत का अहसास करा दिया।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने जन धन योजना के तहत महिलाओं के 22 करोड खाते खोले गए। कार्यक्रम में एडीसी , एमडी शुगर मिल व विधायक ने स्टालो का अवलोकन किया व कुछ जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विधायक महीपाल ने कहा कि पूरी दुनिया भारत की तरफ देख रही है । जब हम आजादी की 100 साल पूरे करने के करीब होंगे हम पूरी तरह से एक विकसित देश के रूप में जाने जाएंगे। उन्होंने कहा की मोदी सरकार पारदर्शिता के तहत कार्य कर रही हैं। मोदी सरकार ने किसानों को फसल का दुगना दाम दिलवया है। किसानों को 14 फसलों का एमएसपी दिया जा रहा है । किसान व मजदूर हर वर्ग सरकार की हर योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की मोदी सरकार ने देश की जनता से जो वायदा किया था पूरा किया हैं। आज देश मे योजनाओ का हर वर्ग के लोगो को लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा की आज मंडी में किसानों को फसल का दुगना से ज्यादा भाव दिया जा रहा हैं । सही मायने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास की ऊंचाइयों पर पहुंचने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि योजनाओ का लाभ लेने के लिए ग्रामीण सरल पोर्टल पर जाकर सरकार की योजनाओ का लाभ ले सकते है। उन्होंने कहा की गांव को सीवर के साथ जोडऩे का कार्य किया जाएगा। काबड़ी मे सीवर निर्माण को लेकर 25 करोड की स्वीकृति मिल चुकी है जल्दी ही कार्य स्टार्ट होगा। उन्होंने कहा कि जन संवाद में आई समस्याओं का 1 महीने में निदान निश्चित है।यह सरकार की गारंटी है । इस मौका पर 6 के करीब लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस किट वितरित की गई।
विधायक ने कहा की निश्चित रूप से भारत 2047 तक भारत विश्व गुरु बन चुका होगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की तकदीर में तस्वीर बदल दी है। पूरी दुनिया यह देखेगी । भारत सबसे ताकतवर देश के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल नेतृत्व में देश विकसित राष्ट्र बनेगा। इसका समय तय किया गया है।यह पहला कुशल प्रधानमंत्री है जिन्होंने समय तय करके भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। इस मौके पर एमडी जगदीप शुगर मिल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की अंतिम व्यक्ति तक की समस्या का निदान होगा । उन्होंने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं को सुना व आश्वासन दिया कि जो समस्याएं बड़ी है उन्हें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास भेजा जाएगा ।उनका भी समाधान निश्चित है।कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । इस मौके पर लोकल कलाकारों, समाजसेवियों पूर्व सैनिकों, खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में एडीसी वीना हुडा, एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह,मंडल अधक्ष अर्जुन,एसडीओ पंचायती राज राजेंद्र,सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक ,सरपंच काबड़ी सोनू, कचरोली सरपंच सतीश, प्रिंसिपल डॉक्टर रणबीर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments