बिजली सम्बंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए 30 सितम्बर को खुला दरबार लगाया जाएगा.
BOL PANIPAT , 28 सितंबर । बिजली सम्बंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों के शीघ्र निवारण के लिए जिला बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता एवं अध्यक्ष उपभोक्ता धर्मबीर छिक्कारा आगामी 30 सितम्बर को बिजली विभाग के सर्कल कार्यालय स्थित गोहाना रोङ पर प्रात: 11 बजे से सायं 4 बजे तक खुला दरबार लगायेंगे।
कार्यकारी अभियंता सब-अर्बन महेन्द्र सिंह धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन बिजली सम्बंधी वही समस्याएं सुनी जाएंगी जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरान्त भी कोई समाधान नहीं हो रहा। ऐसे सभी उपभोक्ता इस दिन अपनी शिकायत रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के दो वर्ष से पहले के केस, बिजली चोरी सम्बंधित केस व कोर्ट में लम्बित शिकायत की सुनवाई उक्त खुले दरबार में नहीं होगी।

Comments