Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


लड़ाई झगड़े के मामले में पीओ घोषित आरोपी को थाना समालखा पुलिस ने किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 सितम्बर 2022, थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर, उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना शहर पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर दबिस देते हुए लड़ाई झगड़े के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी विपिन निवासी किवाना पानीपत को समालखा में जीटी रोड पर कट से गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर सुनील ने बताया लड़ाई झगड़े के मामले में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी विपीन को माननीय न्यायालय द्वारा सितम्बर 2022 में पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम आरोपी विपिन को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिस दे रही थी। समालखा थाना पुलिस ने बुधवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर आरोपी विपिन को समालखा में जीटी पर कट के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी विपिन को आज माननीय न्यायालय में पेश किया।

Comments