लिंक भेज कर ठगे 30 हजार
BOL PANIPAT : मतलौडा 30 सितम्बर (कविता), खंड के गांव बाल जाटान में एक युवक से लिंक के द्वारा 30 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है। प्रवीन पुत्र प्रेम सिंह वासी बाल जाटान ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसने अपना खाता एक्सिस बैंक ब्रांच बाल जाटान में खुलवाया हुआ है। मेरे फोन पर 13 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा की आपके जो पैसे देने थे वो भेज दिए है। जिसके बाद उसने चैक करके उसको मना कर दिया। उसके बाद ठग ने उसके पास एक लिंक भेजा। जिस पर क्लिक करने के बाद दो बार में उसके खाते से 30 हजार रुपए कट गए। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments