Saturday, July 4, 2026
Newspaper and Magzine


भरत मिलाप का मंचन किया गया

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at September 30, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत स्थित कच्चा कैंप गुरु नानक पुरा में आयोजित रामलीला में आज भरत मिलाप का मंचन किया गया । जहां प्रधान राजकुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया। प्रधान राजकुमार शर्मा ने बताया कि यह रामलीला पिछले 59 सालों से होती आ रही है व साथ ही प्रधान राजकुमार इस रामलीला में कई सालों से रावण की भूमिका निभाते आ रहे हैं। इस दौरान पंडाल में मौजूद सभी लोगों ने इस रामलीला का भरपूर लुफ्त उठाया और कलाकारों की प्रस्तुतियों के बाद उनकी काफी सराहना भी की गई। इस अवसर पर श्री शिवालय मंदिर बजरंग दल सभा के सदस्य भी मौजूद रहे ।

Comments