Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


सनौली रोड पर निर्माणाधीन साइट से लोह की शटरिंग की प्लेटें चोरी करने वाले 3 आरोपी काबू.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 10, 2022 Tags: , , , , ,

वारदात में प्रयोग की टाटा एस लोडिंग गाड़ी व चोरीशुदा शटरिंग की 11 प्लेटें बरामद

BOL PANIPAT : 10 अक्तूबर 2022, सीआईए थ्री की टीम ने सनौली रोड पर बलजीत नगर नाका के पास निर्माणाधीन साइट से गत दिनों शटरिंग की प्लेटें चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान विजय पुत्र प्रेम निवासी शकरपुर दरभंगा, सरोज व शंकर पुत्र बेचन दास निवासी बढ़ई शंकरपुर दरभंगा बिहार हाल विकाश नगर पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक लोडिंग टाटा एस गाड़ी व चोरीशुदा शटरिंग की 11 प्लेटें बरामद कर तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया रविवार को देर सायं उनकी एक टीम गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक लोडिंग टाटा एस गाड़ी में लोहे का सामान डालकर सेक्टर 11/12 की ओर से नवाकोट गुरूद्वारा से होते हुए यूपी की तरफ जाएगे। गाड़ी में लोड लोहा चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत नवाकोट गुरूद्वारा के पास गंदा नाला पुलिस पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक टाटा एस गाड़ी सेक्टर 11/12 की ओर से आते हुए दिखाई दी। पुलिस टीम ने गाड़ी को नाके पर रूकवा सवार तीनों आरोपी युवकों को काबू कर गाड़ी की तलाशी की तो लोहे की शटरिंग की 11 प्लेटें मिली। पुलिस टीम ने तीनों आरोपी युवकों से गाड़ी में लोड शटरिंग की प्लेटों बारे पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त प्लेटें 7 अगस्त की रात सनौली रोड पर बलजीत नगर नाका के पास एक निर्माणाधीन साइट से चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी शटरिंग की प्लेटों को यूपी में बेचने के लिए जा रहे थे।

थाना चांदनी बाग में रोहित निवासी आर्य नगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :

थाना चांदनी बाग में रोहित निवासी आर्य नगर ने शिकायत देकर बताया था कि वह खोतपुरा निवासी ठेकेदार सत्यवान के पास मुनीम को काम करता है। सनौली रोड पर वेलकम गेट बनाने का काम चल रहा है। निर्माणाधीन साइट पर लोहे की शटरिंग का सामान रखा हुआ था। अज्ञात चोर 7 अगस्त की रात शटरिंग की 11 प्लेटें चोरी कर ले गए। रोहित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments