Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने टीम के साथ बाजारों में निकाला पैदल मार्च.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 अक्तूबर 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने आगामी त्योहारों के मध्यनजर बाजारों में सुरक्षा व्यस्था को ध्यान में रखते हुए सभी थाना प्रभारियों को समय रहते सुरक्षा के सभी पुख्ता बंदोबस्त करने के दिशा निर्देश दिए हुए है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने टीम ने साथ सलारगंज गेट व इंसार बाजार में पैदल मार्च निकाल इस दौरान दुकानदारों से सुरक्षा संबधित बातचीत की गई। बाजारों में सक्रिय अराजक तत्वों व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने बारे कहा।

इंस्पेक्टर बलराज ने बताया अक्तूबर माह में विभिन्न त्योहार आ रहे है। त्योहारी सीजन पर खरीदारी करने के लिए लोग बाजारों की तरफ रुख करते है, जिससे बाजारों में सामान्य से ज्यादा भीड़ रहती है। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व बाजारों में भीड़ के बीच चोरी व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय हो जाते है। इस प्रकार की वारदातों पर समय रहते अंकुश लगाने व सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बाजारों में वर्दी के साथ ही सिविल कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया हुआ है। जो निरंतर गश्त करते हुए गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से भी अपील करते हुए कहा कि वे दुकान के बाहर व रोड पर सामान रखकर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण की वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। जाम की स्थिति व सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ई रिक्शा सहित लोडेड वाहनों का सुबह 10 से सायँ 8 बजे तक बाजारों में प्रवेश करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।

उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा की दो पहिया या अन्य कोई भी वाहन लेकर बाजार में प्रवेश ना करें। फ्लाई ओवर पुल के नीचे निर्धारित पार्किंग में ही वाहन को पार्क कर खरीददारी के लिए बाजारों में प्रवेश करे। सुरक्षा व कानून व्यवस्था को बनाए रखने में जिला पुलिस का सहयोग करें।

Comments