प्रशासन चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार . 41 रिटर्निंग और 178 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की देख-रेख में शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
BOL PANIPAT , 13 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने बताया कि प्रशासन चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चुनाव की फाइनल रिहर्सल हो चुकी है। जिले के सभी 6 खंडों में 41 रिटर्निंग अधिकारियों व 178 सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की देख-रेख में शुक्रवार 14 अक्तूबर को 2161 पंच,1&4 पंचायत समिति , 178 पंचायतों और 17 जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। ग्राम सचिवों, पटवारियों को रिटर्निंग अधिकारियों व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए ग्राम स्तर पर भी व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिये जा चुके हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 14 अक्तूबर से प्रारंभ होगी व 19 अक्तूबर तक जारी रहेगी। सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन दाखिल नहीं होगा। सभी रिटर्निंग अधिकरी निर्धारित समय पर ही नामांकन पत्र ले व आदर्श आंचार संहिता का पालन करें।
जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुमित चौधरी ने बताया कि जिले के सभी 6 खंडों में 2खंड विकास पंचायत कार्यालय और इलेक्शन कमिशन की वेबसाईट पर नामांकन पत्र 4 व 4 ए उपलब्ध हैं वहां से उम्मीदवार फार्म डाउन लोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि 4-4 ,5-5 गावों पर एक कलस्टर बनाया गया है। जिनमें पंच व सरपंच का नामांकन ग्राम स्तर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की देख-रेख में होगा। पंचायत समिति का खंड स्तर पर और जिला परिषद का जिला मुख्यालय पर नामांकन होगा।

Comments