विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता व पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया
BOL PANIPAT : जी. टी. रोड स्थित आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के द्वारा बी.एस. सी.( कंप्यूटर साइंस )के विद्यार्थियों के लिए रंगोली प्रतियोगिता व पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर दीप्ति जुनेजा द्वारा किया गया l
आज की प्रतियोगिता में बी.सी.ए प्रथम वर्ष के लगभग 30 विद्यार्थियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया |प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है।अलग अलग प्रदेशों में रंगोली के नाम और उसकी शैली में भिन्नता हो सकती है लेकिन इसके पीछे निहित भावना और संस्कृति में पर्याप्त समानता है। इसकी यही विशेषता इसे विविधता देती है और इसके विभिन्न आयामों को भी प्रदर्शित करती है कंप्यूटर विभागाध्यक्ष विक्रम कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएँ करवाने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है और इसके अलावा बौधिकता का भी विकास होता है l इस अवसर पर सह संयोजक प्रो.अश्वनी गुप्ता ने कहा कि रंगोली का एक उद्देश्य है; इसका उपयोग “प्रबुद्ध” करने या घर में हिंदू देवताओं का स्वागत करने के लिए किया जाता है। भारत में माताएं हर सुबह यह गतिविधि करती हैं और अपनी बेटियों को रंगोली सिखाती है l
रंगोली प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे :
प्रथम स्थान तनु और हिमांशी बीएससी प्रथम वर्ष , द्वितीय स्थान कोमल व लशिका बीएससी प्रथम वर्ष , तृतीय स्थान सागर व कोमल बीएससी तृतीय वर्ष ने प्राप्त किया l
पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे –
प्रथम स्थान नेहा बीएससी प्रथम वर्ष ने, द्वितीय स्थान मालिनी बीएससी प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान अर्पित बीएससी प्रथम वर्ष ने व शेरोन बीएससी प्रथम और रौनक बीएससी प्रथम वर्ष ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया l रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. रंजना शर्मा , प्रो. इरा गर्ग व प्रो अंजली गुप्ता ने निभाई l पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. पवन कुमार व प्रो. निशा गुप्ता ने निभाई l इन प्रतियोगिताओं मे प्रो. विनय भारती,प्रो. नीतू, प्रो. ऋतू भारद्वाज, प्रो. मोहित, प्रो. करुना, प्रो. मिलन, प्रो. प्रीती उपस्थित रहे l

Comments