Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


दीपोत्सव पर प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का दिया संदेश

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 22, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव का बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम की वंदना के साथ दीप प्रज्वलित करके किया गया । तत्पश्चात बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए । बच्चों ने ‘आई दिवाली आई’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया उसके बाद ‘चौदह वर्ष बाद आए राम’भक्ति गीत गाकर बच्चों ने राम की महिमा का गुणगान किया।कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से प्रदूषण रहित दिवाली मनाने का संदेश दिया दिवाली थीम परअन्तसर्दनीये रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित की गई । छोटे-छोटे बच्चे रामायण के किरदारों में सजी-धजी बहुत ही आकर्षक लग रहे थे।उत्सव में विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, निर्देशिका मधु अग्रवाल,प्रधानाचार्या ऋतु सिंह, मैनेजर बलराम शर्मा अध्यापक गण और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दी । उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित सांस्कृतिक गतिविधियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की और पटाखे जलाने के दुष्परिणामों से अवगत कराकर प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन अतुल जैन ने भी दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में समृद्धि और सफलता की कामना की। निर्देशिका मधु अग्रवाल ने बच्चों को पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से प्रेरित होकर आज्ञाकारी और कर्तव्यनिष्ठ बनने के लिए कहा।

Comments