सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आज स्थानीय आई. बी. एल. पब्लिक स्कूल में सर्वश्रेष्ठ ड्रामेबाज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की भूमिका कृति सहगल ने निभाई। मंच संचालन कुमारी रिया ने किया। निर्णायक मंडल में सविता शर्मा व निधि रहीं। इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कोई सिपाही, तो कोई पुलिसमैन, कोई शबरी कोई सब्जीवाला तो कोई झांसी की रानी बनकर आया। विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर सभागार में बैठे सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गब्बर सिंह बने छात्र की कला से पुराने समय की फिल्म शोले को याद करा दिया। विद्यार्थियों में बहुत जोश और उत्साह देखा गया।
* कक्षा पहली और कक्षा दूसरी से सृष्टि प्रथम, यशवी द्वितीय, कनव तृतीय स्थान पर रहे।
* कक्षा तीसरी से पांचवीं तक में नीरज प्रथम, उत्कर्ष, चयन व अंशिका द्वितीय, राधया व दिवांश तृतीय स्थान पर रहे।
* कक्षा पांचवीं से हिंमाशीं और परिनीति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
अंत में प्रधानाचार्या जय गर्ग ने ने बच्चों को बधाई दी और कहा कि बच्चों में कला भगवान का दिया उपहार है। बस उस कला को निखारने की आवश्यकता होती है। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा बच्चों को मनोबल और शारीरिक विकास होता है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Comments