Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एक दिवसीय भ्रमण : विद्यार्थियों को  मुरथल सोनीपत मोजोलैंड वॉटर पार्क और एडवेंचर पार्क का भ्रमण करवाया     

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 31, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया | जिसमें इंग्लिश डिपार्टमेंट के  बी.ए द्वितीय वर्ष ऑनर्स &  बी.ए द्वितीय वर्ष, प्रथम वर्ष ऑनर्स के 47 विद्यार्थियों को  एक दिवसीय भ्रमण के लिए मुरथल सोनीपत मोजोलैंड वॉटर पार्क और एडवेंचर पार्क  ले कर जाया गया | जहां पर बच्चों ने इतनी गर्मियों में पानी के खेल के साथ एडवेंचर भी किया |

 प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग  ने कहा कि इस तरह के भ्रमण बच्चों के कंप्लीट डेवलपमेंट के लिए बहुत जरूरी है इस मौके पर सभी बच्चों ने कहा यह हमारे जीवन का कभी ना भूलने वाला क्षण है | विभागाध्यक्षा डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि ऐसे भ्रमण बच्चों के  आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं साथ ही ये हमें कुछ नया सिखाते है | प्रो. सोनल, प्रो. काजल, प्रो. मंजली, प्रो. प्रिया ने इस एक दिवसीय भ्रमण में बच्चों का साथ दिया |

Comments