Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त सुशील सारवान ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 31, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 31 अक्तूबर।  लघु सचिवालय परिसर में आज लौह पुरूष सरदार वल्लबभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त सुशील सारवान ने नागरिकों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई।  
उपायुक्त सुशील सारवान ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर हम गौरवशाली भारत का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने देश के पहले गृह मंत्री और पहले उप प्रधानमंत्री के पद का सुशोभित किया। सरदार पटेल का जन्म एक किसान परिवार में हुआ और उन्होंंने संघर्षमयी जीवन में कभी भी परिस्थितियों से हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने राष्ट्र के निर्माण में अपना अहम योगदान दिया। उनके द्वारा देश को दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंंने युवाओं से आह्वान किया कि हमें जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र, वर्ग व समुदाय आदि भेदभाव से उपर उठकर राष्ट्र निर्माण व समाज की एकता में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें देश के प्रति अपनी भूमिका को समझना होगा कि हमें देश को किस ओर लेकर जाना है। एकता और अखण्डता को ध्यान में रखकर हमें अपने कार्य करने होंगे।


उन्होंने कहा कि सरदार वल्लबभाई पटेल ने स्वतंत्रता के बाद रन फोर यूनिटी का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश की लगभग 600 रियासतों को समाप्त कर देश को संघीय ढंाचा प्रदान किया। उनकी दृढ़ता की वजह से ही वे सरदार व लौह पुरुष कहलाए।  पूरा देश सरदार वल्लभभाई पटेल का सदैव ऋणी रहेगा।  
उपायुक्त सुशील सारवान ने राष्टï्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने और स्वयं को समर्पित करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश की एकता की भावना को सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों के द्वारा ही संभव बनाया जा सका है। उन्होंने संकल्प दिलाया कि हम देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे कि देश की एकता और अखंडता को आंच आए। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्ïडा, एसडीएम वीरेन्द्र ढूल, सीटीएम राजेश सोनी, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भौरिया, डीडीपीओ सुमित चौधरी इत्यादि भी उपस्थित रहे।  

Comments