Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी. कॉलेज में बी. ए. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों  के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके विषय ड्रग एडिक्शन इन यूथ व मोबाइल फोन डिपेंडेंसी एंड इट्स इंपैक्ट रहे । इसमें लगभग 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया | कॉलेज प्राचार्य  डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कक्षाओं में इस प्रकार की गतिविधियां शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को रोचक व प्रभावी बनाती हैं इससे बच्चों में सोचने – समझने में लिखने की क्षमता का विकास होता है और उनका बौद्धिक विकास होता है | विभागाध्यक्ष डॉ. मधु शर्मा ने भी इस प्रकार की गतिविधियों के महत्व को अंग्रेजी भाषा के विकास हेतु उपयोगी बताया व बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया | प्रतियोगिता में नेहा प्रथम, सुहानी द्वितीय तथा ईशा व मनीषा तृतीय स्थान पर रही । प्रतियोगिता अंग्रेजी विभाग की प्रोफेसर रेखा नैन द्वारा करवाई गई। प्रतियोगिता में प्रो. मंजू चंद ,सृष्टि शर्मा व प्रो. मंजू नरवाल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई | इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे ।

Comments