Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी की टीम सतर्कता ने डीपीएस पानीपत रिफाइनरी में सतर्कता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in Business , at November 4, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 4 नवम्बर, 2022, सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022 के तत्वावधान में पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) की टीम सतर्कता, श्री बलजीत सिंह, महाप्रबंधक (सतर्कता) के नेतृत्व में पानीपत जिले में लगातार विभिन्न कार्यक्रमों / गतिविधियों का संचालन कर रही है । 4 नवंबर, 2022 को, टीम दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), मिनी स्मार्ट सिटी स्थित पानीपत रिफाइनरी में पहुँचकर ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’ विषय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन जागरूकता कार्यक्रमों से सीनियर विंग के 350 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

प्रारंभ में बलजीत सिंह ने डीपीएस के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। तत्पश्चात, छात्रों के लिए विषय ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत-विकसित भारत’ पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 42 छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी और सार्वजनिक जीवन से भ्रष्टाचार को कैसे मिटाया जाए, इस पर अपनी राय व्यक्त की। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग और क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए, मोहम्मद अरशद हुसैन, उप महाप्रबंधक (सतर्कता) ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के माध्यम से दिए गए संदेश को हमें हमारे दैनिक कार्यों में पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईमानदार और पारदर्शी तरीके से काम करके तथा नैतिक आचरण से भी भ्रष्टाचार को समाप्त किया जा सकता है। भ्रष्टाचार एक ऐसा मुद्दा है जो किसी न किसी रूप में समाज के सभी वर्गों को प्रभावित कर रहा है। भ्रष्टाचार राजनीतिक विकास, आर्थिक विकास, पर्यावरण, लोगों के स्वास्थ्य और बहुत सी व्यवस्थाओं का पतन करता है। इसलिए, यह आवश्यक है कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज से भ्रष्टाचार को खत्म करने के प्रयास करने के लिए संवेदनशील और प्रेरित किया जाए।

कार्यक्रम अपने उद्देश्य में पूरी तरह से सफल रहा।

Comments