Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी ने टाउनशिप में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in Business SOCIAL , at March 16, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT :- 16 मार्च, 2022, भारतीय संविधान के रचयिता एवं महान समाज सुधारक भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर की आगामी 131वीं जयंती जोकि 14 अप्रैल, 2022 को मनाई जानी है, उनके प्रति सम्मान एवं श्रद्धाभाव  प्रकट करते हुए पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने सामुदायिक केंद्र, पानीपत में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 15 मार्च, 2022 को किया। शिविर का आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पानीपत शाखा की देखरेख में इंडियनऑयल पानीपत एससी/एसटी ईम्प्लॉईज  वेलफ़ेयर एसोसिऐशन (आईपीएसईडब्ल्यूए) के उत्कृष्ट सहयोग से किया गया था।

इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन ददलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी डॉ अमन कुमार गांधी और रेड क्रॉस सोसायटी पानीपत की वरिष्ठ अधिकारी डॉ पूजा सिंगल ने किया। इस अवसर पर डॉ एम.के. देवलाल, महाप्रबंधक चिकित्सा, पीआरपीसी ने शिविर के आयोजन में सहयोग करने हेतु सुश्री रश्मि तिरु, मुख्य-महाप्रबंधक (मा. संसा .) एवं अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कुल 89 स्वैच्छिकौं (76 कर्मचारीगण  तथा 13 अन्य गैर कर्मचारीगण) ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर श्री गोपाल चंद्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने आईपीएसईडब्ल्यूए के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का आयोजन वास्तव में बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि है और इस नेक कार्य के लिए एसोसिएशन और सभी संबंधित लोगों की खुले मन से सराहना की।

Comments