कौशल विकास के क्षेत्र के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी : उपायुक्त
BOL PANIPAT , 8 नवंबर : उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों को कौशल विकास के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। वे सोमवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के सचिव विजय सिंह दहिया की अध्यक्षता में आयोजित वीसी के उपरांत अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे । बैठक उपरांत उन्होंने सभी सबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कौशल विकास के क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों की शत-प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए पॉलिसी गैप, चुनौतियों एवं उनका समाधान करने की दिशा में कारगर कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के क्षेत्र में राष्ट्र को अग्रणी बनाने के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं का प्रारूप तैयार करके उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करना होगा । इस अवसर पर महात्मा गांधी नेशनल फैलो से राहुल सैनी भी उपस्थित रहे ।

Comments