Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


उत्तिष्ठित भारत प्रतियोगिता व युवा प्रेरणा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 10, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पूर्व छात्र संघ, विवेकानंद प्रकोष्ठ एवं विवेकानंद केंद्र, कन्याकुमारी शाखा पानीपत के संयुक्त तत्वावधान में उत्तिष्ठित भारत प्रतियोगिता व युवा प्रेरणा कार्यशाला का आयोजन किया गया। दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में  रजनी शर्मा (पानीपत विभाग सह-प्रमुख),  सुशील कुमार चहल (नगर प्रमुख विवेकानंद केंद्र पानीपत शाखा) एवं अमित कौशिक (कार्य पद्धति प्रमुख)  को पिटुनिया का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया गया।

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि आज के समय में आवश्यक है कि युवाओं को भौतिकवाद के साथ-2 जीवन के महत्व के बारे में भी बताया जाए। छात्रों के लिए सामाजिक मूल्यों को समझना आवश्यक है इसलिए इस तरह की वर्कशॉप हर कॉलेज में समय-2 पर करने की आवश्यकता है। पूर्व छात्र संघ की संयोजिका डॉ. शशि प्रभा ने बताया कि विवेकानंद एक पुरूष ही नहीं बल्कि युग पुरूष थे चाहे वर्तमान हो या भविष्य उनके आगे हम सदैव नतमस्तक रहेंगे । कार्यशाला की आयोजिका श्रीमती रजनी शर्मा ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन को एक लक्ष्य पर निर्धारित करना होगा एवं समाज व राष्ट्र के विकास के लिए योगदान देना होगा । संयोजक सुशील चहल एवं अमित कौशिक ने बच्चों में एकाग्रता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सभी प्रतिभागियों को चार गणों में लक्ष्मीबाई गण, निवेदिता गण, सावित्री बाई फूले गण एवं एक नाथ गण में बांट कर अनेक शारीरिक व बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया ।

डॉ. जसविन्दर सिंह ने प्रेरणा प्रदान करने वाले गीत की प्रस्तुति दी । मंच संचालन डॉ. निधि मल्हौत्रा एवं आभार डॉ. सुनीता ढांडा द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में डॉ. सुनित शर्मा, प्रो. अजय पाल, प्रो. सोनिया, डॉ. जोगेश, प्रो. माधवी, डॉ. पूजा मलिक, प्रो. रीतु, प्रो. रेखा, प्रो. मंजली, प्रो. मंजू, प्रो. स्माइली, प्रो. रेखा देवी, प्रो. सविता, प्रो. मंजू नरवाल उपस्थित रहे।

Comments