डीपीएस पानीपत रिफ़ाइनरी को मिला “विद्यालय उत्कृष्टता पुरस्कार”
BOL PANIPAT : 14 नवम्बर, 2022, इंडियन ऑयल, पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) का प्रबंधनवर्ग बड़े हर्ष एवं गर्व के साथ सूचित कर रहा है कि देश भर के 500 उत्कृष्ट विद्यालयों मे स्थान पाने हेतु, डीपीएस पानीपत रिफ़ाइनरी को ब्रेनफीड स्कूल एक्सलेन्स अवार्ड 2022-23 से सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार श्री एस पी सिंह बघेल, कानून एवं न्याय मंत्री, भारत सरकार द्वारा
विद्यालय के प्रधानाचार्य , श्री विनोद शर्मा को प्रदान कर सम्मानित किया! पुरस्कार
वितरण समारोह 11 नवम्बर, 2022 को इंडिया एक्स्पो सेंटर, ग्रेटर नोएडा मे
आयोजित किया गया था। विद्यालय को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बेस्ट अकैडमिक
एक्सलेन्स स्कूल, बेस्ट हाइब्रिड टीचिंग मोडेल एवं बेस्ट कम्यूनिटी व कोलेबोरेशन स्कूल
श्रेणी मे दिया गया।
इससे पहले स्कूल को अक्तूबर माह मे पानीपत के सर्वोतम विद्यालय (नंबर 1 रेंक) का
पुरस्कार एजुकेशन वर्ल्ड मैगजीन रैंकिंग 2022-23 के तहत दिया गया था! यह रैंकिंग
सी-फोर (दिल्ली स्थित एक प्रतिष्ठित मार्केट रिसर्च व ओपिनियन पोल एजेंसी) द्वारा
अकैडमिक रेपुटेशन, फेक्ल्टी कोंपिटेन्स व लीडरशिप क्वालिटी के आधार पर की गयी थी।
इस अवसर पर श्री एम एल डहरिया कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख,
पीआरपीसी ने डीपीएस पानीपत रिफ़ाइनरी के प्रधानाचार्य एवं स्कूल के सभी स्टाफ को
को उनके द्वारा स्कूल को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी एवं साथ ही भविष्य में
स्कूल को ओर भी गोरवान्वित करने हेतु टीम पीआरपीसी की ओर से शुभकामनाएं दी ।

Comments