107 दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के परिसर में आज जलियाँवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु संस्कारशाला क्लब एवं रेड रिबन क्लब द्वारा एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन इस ऐतिहासिक घटना की 107वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. सुनीत शर्मा, डॉ. नीलम, डॉ निधान सिंह, प्रो सोनिया , डॉ. सीमा , प्रो अजय पाल सिंह, प्रो कनक शर्मा, डॉ जोगेश ,डॉ, भगवंत कौर, डॉ मोनिका , डॉ पूनम , प्रो संगीता , प्रो निशा , प्रो मनित कौर, प्रो सुखजिंदर सिंह ,प्रो प्रीती मालिक, प्रो नीरू, रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. विक्रम कुमार तथा संस्कारशाला क्लब के संयोजक प्रो. अश्विनी गुप्ता एवं अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर संस्कारशाला क्लब एवं रेड रिबन क्लब द्वारा 107वीं वर्षगांठ के प्रतीक स्वरूप 107 दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान बी.सी.ए प्रथम वर्ष की छात्राओं ने जलियाँवाला बाग की घटना पर आधारित एक भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भाव विभोर कर दिया।
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि जलियाँवाला बाग के शहीदों का बलिदान देश के इतिहास में अमिट है और हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के मार्ग पर अग्रसर होना चाहिए।
रेड रिबन क्लब के संयोजक डॉ. विक्रम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को जागृत करते हैं।
संस्कारशाला क्लब के संयोजक प्रो. अश्विनी गुप्ता ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें सदैव एकजुट रहकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।
डॉ. नरवीर सिंह, सहायक प्रोफेसर, इतिहास विभाग ने इस अवसर पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए जलियाँवाला बाग हत्याकांड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने विस्तार से बताया कि किस प्रकार निर्दोष लोगों पर किए गए इस अमानवीय अत्याचार ने पूरे देश को झकझोर दिया और स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. विनय भारती, प्रो. दीप्ति जुनेजा , डॉ. नीतू, प्रो मोहित तथा संगीता का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम में बीसीए प्रथम वर्ष के लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
अंत में सभी उपस्थित जनों ने शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments