Thursday, June 25, 2026
Newspaper and Magzine


डीसी ने ली कानूनगो/ पटवारियों व ग्राम सचिवों की बैठक.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 14, 2022 Tags: , , , ,

पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें कार्य: डीसी

BOL PANIPAT , 14 नवम्बर। डीसी सुशील सारवान ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित द्वितीय तल पर सभागार में जिला के सभी कानूनगो , पटवारियों व ग्राम सचिवों की मीटिंग ली और पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिये । उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमन्त्री की नीति अनुसार जीरो टॉलरेंस नीति के साथ कार्य करें । उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी जनता के कार्यों को प्राथमिकता एवं पूरी निष्ठा के साथ पारदर्शी रूप में कार्य करने का संकल्प लें । उन्होंने विशेष रूप से कानूनगों व पटवारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम जन के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और तहसीलों में इन्तकाल व जमा बन्दी से सम्बन्धित अधूरे पडे कार्यों को जल्द से जल्द निपटायें । उन्होंने कहा कि आम जन के कार्यों को प्रभावित करने वाले कर्मचारियों के प्रति कडी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी । इस अवसर पर एसडीएम पानीपत विरेन्द्र दूल, समालखा एसडीएम अमित कुमार, सीटीएम राजेश कुमार सोनी, डीआरओ राजकुमार, व सीएमओ डॉक्टर जयंत आहूजा सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे ।

Comments