Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


बच्चे देश का भविष्य उनकी शिक्षा और कल्याण पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता: सुशील सारवान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 14, 2022 Tags: , , , ,

पारितोषित वितरण समारोह मेें सांसद संजय भाटिया की पत्नी अंजू ने बच्चों को किये पारितोषित वितरित

BOL PANIPAT , 14 नवंबर। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की स्थानीय शाखा की और से बाल दिवस के उपलक्ष्य में बाल भवन के सभागार में आयोजित बाल पारितोषित वितरण समारोह में सरकारी व प्राईवेट स्कूलों के स्कूली बच्चों को पारितोषित वितरित करते हुए उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य है उनकी शिक्षा और कल्याण पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जितनी बेहतर तरह से बच्चों की देखभाल हम करेंगे राष्टï्र निर्माण भी उतना ही बेहतर होगा। अच्छे समाज के निर्माण के लिए बाल मजदूरी और बाल शोषण को पूरी तरह से खत्म होना चाहिये। इस मौके पर उन्होंने बच्चो को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।
  समारोह में करनाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद संजय भाटिया की पत्नी अंजू भाटिया ने बतोर मुख्यअतिथि कार्यक्रम में शिरकत की व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल दिवस का अर्थ पूर्ण रूप से तब तक सार्थक नहीं हो सकता जब तक हर बच्चे को उसके मौलिक बाल अधिकारों की प्राप्ती नहीं होती। उन्होंने कहा कि हमे इस बात पर ध्यान देना चाहिये की आर्थिक कारणों से कोई बच्चा शिक्षा पाने से वंचित ना हो।
    कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप दहिया ने कहा कि बच्चे राष्टï्र की बहुमूल्य संपत्ति होने के साथ ही भविष्य और कल की उम्मीद हैं उन्हें उचित देखभाल व प्यार मिलना चाहिये। जीत हार की पहली सीढी है। बच्चों को हमेशा खुशीपूर्वक बेखौफ होकर पढाई करनी चाहिये। हमें बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिये।
      जिला बाल कल्याण अधिकारी रितु राठी ने बताया कि विगत 12 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक  आयोजित रंगोली, समूह नृत्य, थाली पूजन, सोलो नृत्य, पोस्टर मेकिंग, सोलो सोंग, कार्ड मेंकिग, फैंसी ड्रेस,प्रश्ननोत्री के अलावा विभिन्न स्पर्धाओं से जुड़े 418 बच्चों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्पर्धाओं के निर्णायक मंडल की भूमिका निभाने वाले सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में तन्नू शर्मा,इंदु पुनिया, रमेश वर्मा , नफेसिंह आदि के नाम प्रमुख रूप से शामिल है। कार्यक्रम में जिला प्रोक्टेशन अधिकारी रजनी गुप्ता, प्रोग्राम अधिकारी अमित मलिक, दादा लख्मीचंद मंच की रजनी बैनिवाल, एसडी विद्या मंदिर स्कूल की फाइन आर्ट की अध्यापिका उषा सैनी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन शशि ने किया ।

Comments