नवनिर्वाचित सरपंच गांव में समस्याओं को चिन्हित करते हुए रोडमैप तैयार करें: उपायुक्त
ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से आम आदमी को समस्याओं का होगा समाधान.
BOL PANIPAT , 15 नवम्बर। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा है कि नवनिर्वाचित सरपंच अपने-अपने गांव में समस्याओं को चिन्हित करते हुए उनका रोडमैप तैयार करें, ताकि ग्रामीण अंचल के विकास को रफतार दी जा सके। हर गांव में आमजन की मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है। हलके में ग्रामीण क्षेत्र में मंजूर करवाए गए कामों को तेजी से पूरा करवाने के लिए सरपंच दायित्व लें, ताकि आमजन को शीघ्र विकास परियोजनाओं का फायदा पहुंचाया जा सके।
उपायुक्त सुशील सारवान ने सरपंचों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांवों में आ रही समस्याओं का मिलकर समाधान किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि सरपंच अपने-अपने गांवों में समस्याओं को चिन्हित करें तथा उनके स्थाई समाधान के सभी विकल्पों पर विचार करते हुए प्रस्ताव तैयार करवाएं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से आम आदमी को भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अपनी बात रखने व उसके समाधान का मार्ग प्रशस्त करना सुनिश्चित किया है।

Comments