Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


एडीजीपी श्रीकांत जाधव के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध पैदल जागरूकता यात्रा निकाली.  

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 16, 2022 Tags: , , , , ,

9050891508 पर गुप्त सूचनाएं दें और नशा छोड़ने वाले सम्पर्क करें- डॉ. अशोक कुमार वर्मा  

BOL PANIPAT : एनसीबी हरियाणा प्रमुख, अम्बाला मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं प्रयास के संस्थापक श्री श्रीकांत जाधव साहब के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में हरियाणा के प्रत्येक गांव तक नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज पानीपत ज़िले में स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पट्टी कल्याणा के विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि परिवार हो या राष्ट्र नारी के बिना यह आगे नहीं बढ़ सकता। जिस परिवार और राष्ट्र में नशे का सेवन और प्रवृति अधिक बढ़ जाती है तो सबसे अधिक कष्ट नारी शक्ति को झेलना पड़ता है। आज के भौतिकतावाद के युग में जहाँ नारी प्रत्येक क्षेत्र में ऊंचाई को छू रही हैं वही दूसरी और कुछ नारी नशे के कारोबार में भी संलिप्त है। इसीलिए यदि नारी शक्ति इस क्षेत्र में जागरूक होगी तो वे परिवार को उचित मार्ग पर ले जा सकती है।

उन्होंने अनेक उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव और उनसे दूर रहने के उपाय बताकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी माननीय श्री श्रीकांत जाधव साहब बहुत ही अधिक संवेदनशील अधिकारी हैं और वे जन कल्याण के लिए प्रत्येक क्षेत्र में बढ़चढ़कर कार्य कर रहे हैं। नशे को समाप्त करने के लिए जो कार्य उन्होंने किये हैं वे पुरे राष्ट्र के लिए एक आदर्श बन चुके हैं। इसीलिए उनके नशा मुक्त आंदोलन में प्रत्येक व्यक्ति को सहभागिता करने की आवश्यकता है। अंत में टोल फ्री नंबर 9050891508 का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि यह सबके सहयोग के लिए बनाया गया है।  गुप्त सूचनाओं का आदान प्रदान करने के साथ ही नशा छोड़ने वाले इस का लाभ उठा सकते हैं। विद्यालय की प्रभारी कमलेश ने डॉ. वर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह एक बहुत ही पवित्र संकल्प है कि हरियाणा को नशा मुक्त किया जाए और वे इस कार्य में ब्यूरो प्रमुख श्री श्रीकांत जाधव साहब के जन आंदोलन में अवश्य सहयोग करेंगे। आंत में सभी ने नशा न करने की शपथ ली और पुरे क्षेत्र में नशे के विरोध में पैदल जागूकता यात्रा निकाल लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया. इस अवसर पर प्रयास के सदस्य विनोद शर्मा, विनोद खत्री सहित सभी शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया.   

Comments