Tuesday, May 12, 2026
Newspaper and Magzine


सरकारी कर्मचारियों की बनेगी ई-सर्विस बुक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 17, 2022 Tags: , , , ,

-राजस्व विभाग की निदेशक ने दिए आवश्यक दिशानिर्देश

BOL PANIPAT , 17 नवंबर। सरकारी कर्मचारियों को अब पदोन्नति और छुट्टी प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नही होगी। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को यह सुविधा ई-सर्विस बुक के माध्यम से देने का फैसला लिया है।
राजस्व विभाग की निदेशक आमना तस्मीन ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी सम्बंधित अधिकारियों को 30 नवम्बर तक सम्बंधित विभागों के कर्मचारियों की सर्विस बुक को वेरिफाई करने के निर्देश दिए हैं। आमना तस्मीन ने सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ एचआरएमएस पोर्टल की समीक्षा बैठक लेते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सरकारी विभागों की अन्य सुविधाएं ऑनलाईन की है, उसी तर्ज पर कर्मचारियों की पद्ïोन्नति व अवकास के केस ऑनलाईन स्वीकृत किए जाएंगे। इनमें आवश्यक देरी और भ्रष्टïाचार की गुंजाईश पूरी तरह से खत्म हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि एचआरएमएस पोर्टल पर ई-सर्विस बुक में कर्मचारी के मूल विवरण, नियुक्ति विवरण, सेवा सत्यापन, अवकाश, ऋण व अग्रिम विवरण, एसीआर, सम्पत्ति विवरण तथा अन्य विवरणों सहित कई जानकारियां शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि एचआरएमएस पोर्टल के साथ कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने से सरकार तथा कर्मचारियों को लाभ होगा। इस अवसर पर डीआरओ राजकुमार सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारियों सहित कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Comments