बाईक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार.चोरी की 2 बाईक बरामद ।
BOL PANIPAT : 06 दिसम्बर 2022, सीआईए टु पुलिस की टीम ने बाईक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को काबु करके आरोपीयो के कब्जे से चोरी की 2 बाईक बरामद की । आरोपीयो की पहचान रोहित पुत्र सुरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र वासी कालीरमना मोहल्ला नजदीक शिवालया मन्दीर समालखा थाना समालखा जिला पानीपत व वरूण पुत्र महेन्द्र पुत्र सोमनाथ वासी पंजाबी मोहल्ला समालखा थाना समालखा जिला पानीपत के रुप मे हुई ।
पुछताछ मे आरोपीयो से खुलासा हुआ कि आरोपीयान रोहित व वरूण उपरोक्त मोटर साईकिल चलाने का शौक रखते है । जो आरोपीयान ने अपने शौक को पुरा करने के लिये दो मोटरसाईकिले चोरी की थी । जो आरोपीयान रोहित व वरूण उपरोक्त को दिनांक 05.12.2022 को गुप्त सुचना पर चौटाला रोड पानीपत से गिरफतार किया गया ।
सीआईए टु प्रभारी इस्पैक्टर वीरेन्द्र ने बताया कि उनकी टीम सोमवार की देर साय गश्त के दौरान चौटाला रोड पर मौजुद थी जो टीम को इसी दौरान गुप्त सुचना मिली को सन्दिग्ध किस्म के 2 युवक चौटाला रोड पर किसी सवारी का इंतजार कर रहे है अगर फौरी रेड की जावे तो तुरन्त काबु आ सकते है जो टीम ने बताई गई पहचान के अनुसार चौटाला रोड पर खडे 2 सन्दिग्ध लडको से पुछताछ की तो दोनो युवको की पहचान रोहित पुत्र सुरेन्द्र पुत्र राजेन्द्र वासी कालीरमना मोहल्ला नजदीक शिवालया मन्दीर समालखा थाना समालखा जिला पानीपत व वरूण पुत्र महेन्द्र पुत्र सोमनाथ वासी पंजाबी मोहल्ला समालखा थाना समालखा जिला पानीपत के रुप मे हुई । पुछताछ मे आरोपीयो ने 2 मोटरसाईकिल चोरी करने बारे स्वीकारा ।
इनस्पैक्टर वीरेन्द्र ने बताया कि बाईक चोरी की वारदात बारे थाना समालखा मे रवि गाहल्याण S/O रणधीर सिंह वासी समाज सेवा समिति रोड गोल्डन पार्क के पास वार्ड न0 11 समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है व दुसरी बाईक की उक्त चोरी की वारदात बारे थाना माडल टाउन मे दिलबाग सिहं पुत्र बलवन्त सिंह गांव बिन्झौल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है । आरोपीयो की निशानदेही पर उक्त चोरीशुदा मोटरसाईकिले समालखा मे आरोपियो के कमरा से बरामद की गई ।

Comments