Wednesday, October 28, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस प्रोग्राम का आयोजन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 23, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई. बी. एल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। Rolling Prep  से लेकर कक्षा पाँचवीं तक छात्रों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का आगाज गायत्री मंत्र द्वारा किया गया। Rolling Prep के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न वेशभूषाओं को पहन कर बहुत ही आकर्षित फैशन शो प्रस्तुत किया गया। Prep I के नन्हे मुन्नों द्वारा  सुंदर नृत्य पेश किया गया।

कक्षा पाँचवीं के छात्रों द्वारा बहुत ही सुंदर कैरोल प्रस्तुत किया गया। सेंटा की वेशभूषा में नन्हे-मुन्ने बच्चे ऐसे लग रहे थे मानों सच में ही सेंटा आ गए है।

अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने क्रिसमस केक को काटते हुए कार्यक्रम की सराहना की और सभी को क्रिसमस की और आने वाले साल की बहुत, बहुत  बधाई दी और कहा कि आने वाला साल  सभी के लिए खुशहाली लाए।  

Comments