Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


वरिंदर शाह ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया व सभी को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

By LALIT SHARMA , in Politics , at December 28, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 6 जनवरी को पानीपत पहुंच रही है। यात्रा को लेकर जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरिंदर शाह (बुल्ले शाह ) ने तहसील कैंप के फतेहपुरी चौक रामलीला ग्राउंड, भाटिया कॉलोनी वार्ड 23 व गुरू नानक पुरा में जनसंपर्क अभियान चलाया व कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। वरिंदर शाह ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया व सभी को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। वरिंदर शाह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे चरण में प्रवेश कर चुकी है। 5 जनवरी को सनौली बॉर्डर से यात्रा का पानीपत में प्रवेश होगा। सनौली खुर्द में रात्रि ठहराव होगा। वही पानीपत शहर में यात्रा का भव्य स्वागत करने के लिए सभी साथियों को बबैल नाके पर एकत्रित होने के लिए कहा । 6 जनवरी को दोपहर तक यात्रा पानीपत में पहुंचेगी सेक्टर 13/17 में यात्रा के स्वागत व रैली के लिए भव्य पंडाल सजाया जा रहा है। सेक्टर 13/17 में होने वाले कार्यक्रम में युवाओं से राहुल गांधी मिलेंगे। 6 जनवरी शनिवार को यात्रा सुबह सनौली खुर्द से शुरू होगी। राहुल गांधी सनौली खुर्द से पैदल चलकर संजय चौक पहुंचेंगे जहां उनका कुछ देर के लिए ठहराव होगा। उसके बाद सीधा सेक्टर 13/17 पंडाल में पहुंचेंगे और सभी को संबोधित करेंगे। वरिंदर शाह ने कहा कि 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी और जनता को इस गुलामी की जिंदगी से निजात दिलाएगी। भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, महंगाई बढ़ती जा रही है ,गरीब आदमी व आम जनता गुलाम होती जा रही है। जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments