दशहरा कमेटी सनौली रोड की जनरल बैठक में वर्ष 2023 में हनुमान जन्मोत्सव व दशहरा पर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
BOL PANIPAT : दशहरा कमेटी सनौली रोड की जनरल बैठक में वर्ष 2023 में हनुमान जन्मोत्सव व दशहरा पर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कमेटी के प्रधान रमेश माटा ने स्वयं को प्रधान पद से पदमुक्त करने की सदस्यों से अपील की।
हुडा सैक्टर 25 स्थित दशहरा कमेटी सनौली रोड द्वारा संचालित श्री रघुनाथ धाम में दशहरा कमेटी की जनरल बैठक हनुमान चालीसा के पावन पाठ से शुरू हुई। बैठक में वर्ष 2022 में कमेटी द्वारा विशाल दशहरा पर्व, हनुमान जन्मोत्सव व अन्नपूर्णा वस्त्र एवं अनाज बैंक के वार्षिक उत्सव को भव्य रूप से मनाने पर सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही सभी कार्यक्रमों में कुछ त्रुटियों की भी चर्चा की गई जिसे भविष्य में 2023 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में दूर किया जा सके। इस दौरान गजेन्द्र सलूजा, वीरेन्द्र सोनी, वेद बांगा, तिलक राज छाबड़ा, शाम सुन्दर बतरा व देवेन्द्र रेवड़ी ने वर्ष 2023 के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव रखे। इसके पश्चात प्रधान रमेश माटा ने नववर्ष, लोहड़ी व मकर संक्राति की सभी को शुभकामनाएं देते हुए स्वयं को प्रधान पद से पदमुक्त करने की अभिलाषा व्यक्त की। प्रधान रमेश माटा ने अपने निजी कारणों के चलते पद पर रहने की असमर्थता जताई तथा दशहरा कमेटी के नवनियुक्त प्रधान को हर संभव सहयोग का वायदा भी किया। लेकिन दशहरा कमेटी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रधान रमेश माटा को वर्ष 2024 तक अपना कार्यकाल पूरा करने के लिए आग्रह किया। जिस पर प्रधान रमेश माटा भावुक हो गए लेकिन सभी सदस्यों ने तालियां बजाकर व जयकारा लगाकर प्रधान को 2024 तक कार्यकाल पूरा करने के लिए मना लिया। इस अवसर पर अशोक नारंग, प्रीतम गुलाटी, सुरेन्द्र जुनेजा, लीला कृष्ण भाटिया, संदीप दुआ, महेन्द्र पसरीचा, दर्शन रामदेव, स्वप्निल जुनेजा, किशन लाल शर्मा, किशोर अरोड़ा, अनिल शर्मा, महेश पाहूजा, बसंत लाल रामदेव, जोगेन्द्र खुराना, शक्ति सिंह रेवड़ी, युद्धवीर रेवड़ी, पंकज सेठी, तरूण छोकरा, राजकुमार छाबड़ा, राघव रामदेव आदि उपस्थित थे।

Comments