शिवरात्री पर्व पर समाज सेवा संगठन की ओर से विशाल भण्डारा लगाया गया।
BOL PANIPAT :शिवरात्री पर्व पर समाज सेवा संगठन की ओर से एसडी कॉलेज के सामने विशाल भण्डारा लगाया गया। संगठन अध्यक्ष प्रवीन जैन ने बताया गोमुख, गंगोत्री, ऋषिकेश व हरिद्वार से आने वाले शिवभक्तों के लिए 20 जुलाई को कावड़ सेवा शिविर लगाया था। जिसके समापन पर 28 वा विशाल भण्डारा लगाया, जिसमें हजारों राहगीरों व शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जैन ने बताया जब अमृत मंथन चल रहा था, उसमें विष निकला। भगवान शिव ने अमृत मंथन के दौरान निकले हलाहल नामक विष को अपने कंठ में रख लिया था। इसी विष की तपन को कम करने के लिए देवताओं ने भोलेनाथ पर जल चढ़ाया था।

Comments